क्या आपने भी कभी सोचा है…
“PCOS/PCOD है इसलिए वजन कभी कम नहीं होगा?”
या फिर
“डाइट करूँ तो भी फर्क नहीं पड़ता… आखिर गलत क्या कर रही हूँ?”
अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल आते हैं, तो आप अकेली नहीं हैं।
PCOS / PCOD वाली बहुत सी लड़कियाँ और महिलाएँ यही महसूस करती हैं।
और हाँ — एक अच्छी खबर भी है:

PCOS/PCOD के साथ भी वजन कम होता है।
लेकिन तरीका अलग होता है।
थोड़ा patience चाहिए।
और थोड़ा सही guidance।
आज इस आर्टिकल में हम आराम से समझेंगे:
- क्यों वजन बढ़ जाता है
- कैसे वजन कम हो सकता है
- क्या खाएँ
- क्या नहीं खाएँ
- छोटे-छोटे habits जो असली बदलाव लाते हैं
चलो धीरे-धीरे शुरू करते हैं।
आखिर PCOS/PCOD में वजन इतना जल्दी क्यों बढ़ता है?
बहुत लोग कहते हैं:
“कम खाती हो फिर भी मोटी हो जाती हो?”
ये बात सुनकर दुख भी होता है और गुस्सा भी।
लेकिन सच यह है कि गलती आपकी नहीं होती।
PCOS/PCOD में शरीर के अंदर कुछ चीजें बदल जाती हैं:
1: Insulin resistance
PCOS/PCOD में अक्सर शरीर insulin को ठीक से use नहीं कर पाता।
इसका असर:
-
खाना fat की तरह store होने लगता है
-
जल्दी भूख लगती है
-
मीठा खाने का मन बार-बार होता है
-
energy low महसूस होती है
शरीर को ऐसा लगता है कि उसे और खाना चाहिए
और यहीं से weight gain शुरू होता है।
2: Hormonal imbalance
Hormones balance से ही body smooth काम करती है।
PCOS/PCOD में:
-
Periods irregular होते हैं
-
Mood swing होता है
-
पानी रुकने लगता है
-
जल्दी थकान होती है
इन सबका असर metabolism पर पड़ता है।
यानी body calories धीरे जलाने लगती है।
3: Stress और नींद की कमी
PCOS/PCOD already तनाव बढ़ाता है।
और जब stress बढ़ता है तो एक hormone बढ़ता है — cortisol।
इसके कारण:
-
cravings बढ़ती हैं
-
body fat store करती है
-
वजन कम करना मुश्किल लगने लगता है
इसलिए weight loss सिर्फ “कम खाओ” वाला खेल नहीं है।
यह पूरा lifestyle का मामला है।
क्या PCOS/PCOD में weight loss possible है?
हाँ। पूरी तरह possible है।
लेकिन यहाँ एक बात समझो:
PCOS/PCOD में weight तेज़ी से कम नहीं होता
PCOS/PCOD में weight smart तरीके से कम होता है
थोड़ा patience.
थोड़ा consistency.
और सही steps.
बस इतना करना है।
Step 1: Diet को punishment मत बनाओ
बहुत सी लड़कियाँ करती क्या हैं?
-
crash diet
-
सिर्फ fruits
-
सिर्फ सलाद
-
दिनभर भूखे रहना
शुरू में वजन थोड़ा कम होता है। फिर अचानक बढ़ जाता है।
क्यों?
क्योंकि body डर जाती है और
हर चीज़ fat के रूप में store करने लगती है।
इसलिए PCOS में diet का rule:
कम मत खाओ
सही खाओ
क्या खाना चाहिए?
छोटे-छोटे balanced meals:
साबुत अनाज, सलाद, दालें, सब्जियां, अंडे/पनीर,बीज
उदाहरण:
-
सुबह: normal roti + सब्जी
-
साथ में curd
-
बीच में: एक fruit या handful peanuts
-
दोपहर: dal + roti + sabzi
-
शाम: sprouts या coconut water
-
रात: हल्का खाना
बस इतना।
कोई fancy diet नहीं।
Step 2: Sugar के साथ धीरे-धीरे दूरी बनाओ
PCOS में शुगर सच में शरीर की सबसे बड़ी दुश्मन बन जाती है।
जैसे-जैसे शुगर बढ़ती है, वैसे-वैसे:
-
वजन बढ़ने लगता है
-
हार्मोन और ज़्यादा गड़बड़ा जाते हैं
-
चेहरे पर पिंपल्स बढ़ सकते हैं
-
थकान जल्दी महसूस होती है
-
इंसुलिन Resistance बढ़ जाता है
और फिर weight कम करना और मुश्किल हो जाता है।
इन चीज़ों से जितना हो सके दूरी बना लो
ये दिखने में “सिर्फ थोड़ा” लगता है —
लेकिन अंदर जाकर ये शुगर का बम बनकर शरीर पर असर डालते हैं:
कोल्ड ड्रिंक्स / सोडा, पैक्ड जूस (भले ही “फ्रूट” लिखा हो), चॉकलेट्स, केक, पेस्ट्री, बिस्किट, व्हाइट ब्रेड / मैदा वाली चीज़ें
इनसे Blood Sugar तेजी से ऊपर जाता है —
और फिर कुछ देर बाद अचानक नीचे गिर जाता है…
नतीजा: चक्कर-सा, चिड़चिड़ापन और फिर से भूख!
अगर मीठा बहुत craving हो जाए तो क्या करें?
मीठा छोड़ना अचानक मुश्किल होता है —
इसलिए पूरी तरह बंद करने के बजाय, स्मार्ट तरीके से बदलो:
1–2 खजूर
थोड़ा-सा गुड़ (jaggery)
सीज़नल फल (सेब, पपीता, संतरा, अमरूद, आदि)
ये मीठा देते हैं: लेकिन साथ में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भी देते हैं, इसलिए शुगर बहुत तेज़ी से नहीं बढ़ती।
छोटे छोटे बदलाव बड़ी मदद करते हैं।
याद रखो: “slowly switch करो”
एकदम से सब बंद करने की ज़रूरत नहीं।
आज थोड़ा कम करो,
कल उससे थोड़ा और कम…
धीरे-धीरे:
-
taste बदलने लगेगा
-
cravings कम होंगी
-
शरीर खुद adjust करना सीख जाएगा
और सबसे अच्छी बात: PCOS/PCOD के symptoms धीरे-धीरे हल्के लगने लगते हैं।
Step 3: Protein बढ़ाओ
PCOS/PCOD में protein बहुत मदद करता है:
-
लंबी देर तक भूख नहीं लगती
-
cravings कम होती हैं
-
fat burn जल्दी होता है
Protein Rich Foods
अंडे — शरीर को अच्छा प्रोटीन और ऊर्जा देते हैं।
पनीर — हड्डियों और मसल्स के लिए बढ़िया।
दही — पाचन ठीक रखता है और इम्युनिटी बढ़ाता है।
दाल — रोज़ाना खाने से प्रोटीन और फाइबर दोनों मिलते हैं।
राजमा — लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता, एनर्जी देता है।
छोले — प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर।
टोफू — शाकाहारियों के लिए अच्छा प्रोटीन सोर्स।
अंकुरित दाने (Sprouts) — हल्के, पचने में आसान और बहुत पौष्टिक।
हर meal में थोड़ा protein जरूर रखो।
Step 4: PCOS/PCOD के लिए perfect exercise
लोग सोचते हैं:
“जिम जाओ. बहुत hard workout करो.”
लेकिन PCOS/PCOD में ऐसा करने से body और stress में चली जाती है।
Best exercise वही है जिसे आप daily कर पाओ।
25–30 मिनट brisk walk
आसान yoga
light strength training
stretching
बस इतना काफी है।
मतलब:
consistency > heavy workout
Step 5: Sleep is Medicine
PCOS/PCOD में नींद इलाज जैसी है।
अगर नींद कम:
-
weight बढ़ेगा
-
cravings बढ़ेंगी
-
mood खराब रहेगा
इसलिए:
रोज़ एक ही समय सोना
phone दूर रखना
late night scrolling बंद
शरीर खुद heal होने लगता है।
Step 6: Stress को manage करो
Stress बढ़ेगा
Hormones खराब होंगे
और weight loss रुक जाएगा।
Simple चीजें help करती हैं:
Deep breathing, journaling, walk, music, talking to someone
खुद को time देना self care है
luxury नहीं।
यह भी पढ़ें: https://healthynari.com/periods-late-hone-ke-karan/

PCOS/PCOD में क्या नहीं करना चाहिए?
बहुत important list:
बार-बार diet बदलना
YouTube वाली हर diet follow करना
खुद से दवाई लेना
overthinking
दूसरों से compare करना
हर किसी की body अलग होती है।
अपने pace पर बढ़ो सफलता खुद साथ आएगी।
Realistic Expectations
PCOS में अगर:
1 महीने में 1–2 kg कम होता है
तो यह बहुत अच्छा result है।
धीरे कम होगा
लेकिन टिकेगा।
fast weight loss always temporary होता है।
क्या Supplement ज़रूरी हैं?
हर किसी को नहीं।
कुछ cases में doctor suggest कर सकता है:
-
Vitamin D
-
Omega 3
-
Myo-inositol
लेकिन याद रखें:
supplements सिर्फ support हैं
असली इलाज lifestyle है
हमेशा doctor से पूछकर ही कुछ लेना।
Doctor को कब दिखाना चाहिए?
Consult करो अगर:
-
Periods कई महीने irregular हैं
-
बहुत acne या hair growth है
-
बहुत जल्दी weight बढ़ रहा है
-
Mood बहुत unstable है
-
pregnancy की planning है
doctor आपके लिए सही plan बनाएगा।
निष्कर्ष: Be Kind to Yourself
PCOS के साथ जीना आसान नहीं।
कभी mood खराब
कभी guilt
कभी frustration
लेकिन याद रखो:
आप lazy नहीं Ho
आप weak नहीं Ho
आपका शरीर बस थोड़ा extra care चाहता है।
धीरे-धीरे:
खाना सही, Daily Walk, पूरी नींद, कम stress
और weight अपने आप control में आने लगता है। हमें भरोसा है आप कर सकती हो
PCOD/PCOS में वजन कम करने से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Disclaimer: यह article awareness के लिए है।
कोई भी दवा, supplement या बड़ा diet change
doctor के बिना शुरू न करें।